रामनगर: विश्वप्रसिद्ध कार्बेट नेशनल पार्क में विदेशी और भारतीय पर्यटकों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा अब पुनः शुरू होने जा रही है। साढ़े पांच महीने की प्रतीक्षा के बाद 15 नवंबर से पार्क के वन विश्राम गृह में पर्यटकों का ठहराव शुरू होगा।
मानसून के दौरान 15 जून से रात्रि विश्राम की सुविधा बंद कर दी गई थी…क्योंकि बरसात में जंगल के भीतर नदी नाले उफान पर आ जाते हैं और पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा रहता है। पार्क प्रशासन ने मानसून खत्म होने के बाद वन विश्राम गृह और मुख्य पर्यटन जोनों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
15 नवंबर से ढिकाला, बिजरानी, ढेला और झिरना पर्यटन जोनों में रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य पर्यटन जोन ढिकाला भी पर्यटकों के लिए खुल जाएगा, जहां विभागीय कैंटर से डे सफारी की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही दुर्गा देवी पर्यटन जोन में डे जिप्सी सफारी की सुविधा भी चालू होगी। रात्रि विश्राम के लिए कक्षों की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग भी पर्यटकों ने करा ली है।
कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 15 नवंबर से रात्रि विश्राम सुविधा सहित ढिकाला पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। रात्रि विश्राम शुरू होने के साथ ही पार्क में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड 
