हल्द्वानी: तहसील में फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने का बड़ा मामला सामने आया है। कुमाऊं कमिशनर दीपक रावत ने देर शाम सीएससी सेंटर बनभूलपुरा में छापा मारकर दस्तावेज़ लेखक फैजान मिकरानी को फर्जी दस्तावेज़ बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई उस शिकायत के आधार पर हुई जो बरेली निवासी रईस अहमद ने कमिश्नर के जनता दरबार में की थी। शिकायत में बताया गया कि उनके नाम से किसी और व्यक्ति का स्थायी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया है। जांच में पाया गया कि यह फर्जी प्रमाण पत्र फैजान मिकरानी द्वारा बनाया गया था।
छापे के दौरान कमिश्नर को कई ऐसे दस्तावेज़ मिले जो अन्य व्यक्तियों के नाम पर थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दस्तावेज़ बनाते समय दूसरे व्यक्ति के मोबाइल नंबरों का भी दुरुपयोग किया गया है।
कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि यह कार्यवाही काफी समय से चल रहे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ है। उन्होंने तहसील प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी तहसीलों को आदेश दिया गया है कि सभी प्रकार के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज़ पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Haldwani: हिम्मतपुर तल्ला की हिमानी पलड़िया ने NEET-2026 में लहराया सफलता का परचम
उत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी, एसईओसी ने जारी किया अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील
UKMSSB नर्सिंग भर्ती में बड़ा अपडेट, अब ये अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे परीक्षा
उत्तराखंड की पांच बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, श्रीलंका के लिए रवाना
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) अतिक्रमण के खिलाफ गरजा धामी सरकार का बुलडोजर, बनभूलपुरा में यहां गरजी JCB
हल्द्वानी : बिना बड़ी सर्जरी के बची 68 वर्षीय मरीज की जान, यथार्थ हॉस्पिटल ने किया जटिल धमनी का सफल इलाज
उत्तराखंड: बदरीनाथ चढ़ावा मामले में 32 दिन की CCTV रिकॉर्डिंग गायब
उत्तराखंड : घर से निकला युवक, फिर झाड़ियों में मिला शव
देहरादून :(बड़ी खबर) अगले दो दिन इन जिलों में रेड अलर्ट 
