कोरोना काल में कई विभागों के कर्मचारी जी जान से ड्यूटी पर लगे है। ऐसे में कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। राज्य सरकार अब कोरोनाकाल में ड्यूटी के दौरान दो ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सम्मान राशि देगी। बुधवार को यूपीसीएल और पिटकुल ने इसके आदेश जारी कर दिए। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों ने राहत की सांस तो ली है। हालांकि अभी उनकी कोरोना वॉरियर घोषित करने की मांग बरकरार है।
पूरे देश में कोरोना का प्रकोप जारी है। ऐसे में इस वर्ष यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल के कई कर्मचारी व अधिकारी कोरोना से जंग हार रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कई कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान जान चली गई है। जिसके बाद सभी कर्मचारी संगठन लगातार यह मांग कर रहे थे कि विभिन्न सरकारी विभागों की तर्ज पर तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को भी कोरोना वॉरियर घोषित किया जाए। कोरोना काल में किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के निधन पर उनके परिवार को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाए।
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड प्रबंधन ने नौ अप्रैल 2020 को जारी हुए आदेशों के तहत दोनों निगमों में कोरोना से मृत्यु होने पर परिजनों को दस लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की। इसके लिए आदेश जारी हो चुके है। साथ ही सभी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। वहीं इसके लिए अभी तक उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें 👉रुद्रपुर- यहां बैंको में कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन, DM ने दिए ये सख्त निर्देश
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- कोरोना कर्फ्यू के दौरान अगर दिखे बाजार में तो यह गाड़ी खड़ी है आपके इंतजार में…
यह भी पढ़ें 👉हल्द्वानी- कोरोना कर्फ्यू में टाइम काटना होगा मुश्किल, 8 दिन तक 5 घण्टे रोज बिजली कटौती, देखिए शेड्यूल
यह भी पढ़ें 👉उत्तराखंड- कोरोनाकाल में तीन माह तक मिलेगा 20-20 किलो राशन, पढ़िए पूरी खबर

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 
