Apl rashancard uttarakhand

उत्तराखंड में 10 लाख एपीएल राशन कार्डधारकों को तीन माह तक दोगुना राशन, सरकार ने जारी किया बजट..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कोरोनावायरस (Corona virus) की महामारी से जूझ रहे राज्य में Lockdown के चलते अपने घरों में परेशानी झेल रहे आम लोगों के लिए सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है अब तक केंद्र सरकार द्वारा अंत्योदय और बीपीएल परिवार को 3 महीने का राशन दिए जाने के बाद राज्य सरकार (Uttarakhand DIPR) ने भी राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत आने वाले 10 लाख एपीएल राशन कार्ड धारकों को 3 महीने का दोगुना राशन देने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त

रेलवे ने ट्वीट कर दी जानकारी 3 मई तक सभी पैसेंजर ट्रेन कैंसिल….

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) के निर्देश पर राज्य खाद्य योजना में अप्रैल से जून 2020 तक 3 माह के लिए प्रति माह प्रति कार्ड 7.5 किग्रा अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए 33.84 लाख रूपये की राशि जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत

देश में 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन (LOCKDOWN), पीएम मोदी का ऐलान..20 अप्रैल से सशर्त मिल सकती है छूट..

वर्तमान में राज्य खाद्य योजना के प्रचलित राशन कार्ड धारकों को 2.5 किग्रा चावल 11 रुपये प्रति किलो की दर से और 5 किग्रा गेहूँ 8.60 रूपये प्रति किग्रा की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। अब अप्रैल, मई व जून 2020 इन तीन महीनों के लिए 7.5 किग्रा खाद्यान्न प्रति माह प्रति कार्ड के स्थान पर 15 किग्रा खाद्यान्न प्रति माह प्रति कार्ड (7.5 किग्रा चावल व 7.5 किग्रा गेहूँ) पूर्व निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार

हल्द्वानी- राज्य बनने के बाद पहली बार लगा कर्फ्यू (CURFEW) देखिए ताजा हालात ( वीडियो).

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

4 thoughts on “उत्तराखंड में 10 लाख एपीएल राशन कार्डधारकों को तीन माह तक दोगुना राशन, सरकार ने जारी किया बजट..

Comments are closed.