अल्मोड़ा: दिल्ली से शव लेकर आ रही एंबुलेंस खाई में गिरी, 1 की मौत.. 3 घायल
लमगड़ा में बारिश के कारण सड़क धंस जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में 1 की मृत्यु हुई है, अन्य तीन लोगों का इलाज चल रहा है.
अल्मोड़ा: दिल्ली से शव लेकर अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के बमनसाल गांव जा रही एंबुलेंस बारिश के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई. लमगड़ा के पास एंबुलेंस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद में स्थित बमनसाल गांव के भुवन चंद उप्रेती (54) का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा था। बीते बृहस्पतिवार की शाम को इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक भुवन चंद उप्रेती उत्तरप्रदेश के बरेली में आबकारी विभाग के अधिकारी थे। बीते शुक्रवार को मृतक की पत्नी गंगा उप्रेती के साथ रमा तिवारी, बहनोई विनोद कुमार भट्ट उनके शव को एंबुलेंस के जरिए बमनसाल गांव ला रहे थे।
150 फीट गहरी खाई में गिरी एंबुलेंस
उनकी एंबुलेंस करीब दोपहर 12 बजे लमगड़ा के पास पहुंची, लेकिन लमगड़ा में बारिश के कारण सड़क धंस जाने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरी। रमा तिवारी, चालक सुनील कुमार तथा विनोद कुमार भट्ट (47) घायल हो गए।
विनोद कुमार भट्ट की मौत
एंबुलेंस को खाई में गिरता देखस्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मौके पर टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया, और अस्पताल पहुँचाया. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा रेफर किया गया, लेकिन हादसे में बुरी तरह घायल 50 वर्षीय विनोद कुमार भट्ट, निवासी ग्राम जेठिया, नैनीताल और हाल निवासी लाडो सराय दिल्ली की दुखद मौत हो गई। एंबुलेंस चालक और 2 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर : एक ही परिवार के पांच प्रमाण पत्र निरस्त करने की संस्तुति, ये है मामला
रुद्रपुर: महापौर के प्रयास लाए रंग, रूद्रपुर में जल भराव से मिलेगी निजात, 460 करोड़ मंजूर
उत्तराखंड: महंगाई का झटका, रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
नैनीताल: (बड़ी खबर) अपने बच्चे का RTE के तहत दाखिला करवाने वाले अभिभावक ध्यान दें
देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS 

