- सोशल मीडिया में फेमस होने के लालच में अर्धनग्न होकर शरीर पर कालिख पोतकर वीडियो बनाते पहुंचा शनि बाजार,बनभूलपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार तो उतरा रील्स का बुखार।
हल्द्वानी- सोशल मीडिया में फेमस होने के लालच में अर्धनग्न होकर शरीर पर कालिख पोतकर वीडियो बनाते एक युवक हल्द्वानी के शनि बाजार” पहुंच गया। बनभूलपुरा पुलिस ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में शर्मिंदगी का माहौल उत्पन्न करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.इसी को लेकर उन्होंने सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता का प्रदर्शन करने और अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्यवाही की जाय।
इस पूरे मामले को देखते हुए आज बनभूलपुरा पुलिस ने युवक के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर यूट्यूब में प्रसिद्धि पाने के चक्कर से वीडियो बनाने को लेकर कार्यवाही की है। जो हल्द्वानी शहर की शनि बाजार में यूट्यूब पर प्रसिद्ध होने के लालच में सार्वजनिक स्थान पर अर्धनग्न होकर वीडियो बना रहा था। जिससे समाज में शर्मिंदगी का माहौल बना हुआ था, इधर घटना का संज्ञान लेते हुए वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी द्वारा तत्परता करते हुए कार्यवाही की है पुलिस ने युवक रवि गुप्ता पुत्र स्वर्गीय धर्मपाल गुप्ता उम्र-25 वर्ष निवासी TRV स्कूल दुर्गा कॉलोनी बरेली को नियमानुसार उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया है।
एसएसपी नैनीताल ने इ मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सभी से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के अपमानजनक कृत्य न करें, जिससे किसी भी महिला या नागरिक को असहज या शर्मिंदा महसूस हो साथ ही चेतावनी दी कि ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
