हल्द्वानी। यहा मंडी बाइपास के समीप जंगल मे ग्राफिक ऐरा में अध्यनरत 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे निवासी हल्दूचौड दौलिया का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। देर शाम तक पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच जबरदस्त तनातनी का माहौल बना हुआ था।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी बाईपास के पास जंगल में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पाण्डे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिव्यांशु लालकुआं विधानसभा के हल्दूचौड़ दौलिया का निवासी था और एक होनहार छात्र के रूप में जाना जाता था। शनिवार शाम को जंगल के भीतर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं पुलिस अधिकारियों के बीच की नोकझोंक भी हुई, इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहतास सागर द्वारा ग्रामीणों पर नेतागिरी करने का आरोप लगाने के बाद ग्रामीणों की उनसे तीखी नोकझोक हो गई, पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य और सैंपल इकट्ठा किए।
घटना के बाद दिव्यांशु के परिजन मौके पर पहुंचे और इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध रह गए। उनका कहना है कि दिव्यांशु किसी विवाद में नहीं था, और उसकी मौत के पीछे गहरी साजिश हो सकती है। घटना के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ न्याय मिलना चाहिए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम के सबूत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की सच्चाई सामने आएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
