World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 के क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम भारत में होने वाले इसी साल वनडे विश्व कप से बाहर हो गई है। दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज 48 साल में पहली बार ऐसा होगा जब विश्व कप के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी। वेस्टइंडीज की टीम लगातार दो बार 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद से वह एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ था कि वह टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई ना कर पाई हो लेकिन 2023 विश्व में ऐसा हो गया।
विश्व कप के क्वालीफायर में वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। विश्व कप की मजबूत टीमों में से एक वेस्टइंडीज को क्वालीफायर में कई नौसीखिया टीमों से हार मिली। इसका नतीजा ये हुआ अब कैरेबियाई टीम अब विश्व कप 2023 में खेलते हुए नहीं दिखेगी, विश्व कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.5 ओवर में 181 रन के स्कोर पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी में सबसे अधिक जेसन होल्डर 45 रन बनाए। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 43 गेंद में 36 रनों का योगदान दिया जबकि ब्रेंडन किंग ने 22 और निकोलस पूरन ने 21 रन बनाए। वहीं इस स्कोर के जवाब में स्कॉटलैंड की टीम ने 43.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर वेस्टइंडीज को विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
