- हल्द्वानी : बहन के घर जाने को निकली महिला अचानक हुई लापता, गुमशुदगी दर्ज, तलाश जारी
हल्द्वानी- बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली एक विवाहिता लापता हो गई। नवाबी रोड निवासी 35 वर्षीय नेहा उप्रेती बुधवार सुबह घर निकली थी। परिजनों के उसे तलाशने पर कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसे खोजने की गुहार लगाई है। बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तहरीर में बताया गया है कि नेहा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।
आखिरकार, परिवार ने हल्द्वानी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुमशुदगी दर्ज में बताया गया है कि लापता नेहा उप्रेती की हाइट करीब 5 फीट 2 इंच है। वह ऑरेंज कलर का सूट और बैगनी रंग का दुपट्टा पहने हुई थीं। उनके पैरों में चप्पल थी और हाथ में एक कपड़े का थैला था। परिवार और पुलिस तलाश में जुटी हुई है। नेहा की आखिरी लोकेशन रामलीला मैदान के आस-पास बताई जा रही है। अगर किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिलती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
