उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चमोली। ज्योतिर्मठ तहसील के लोंग सेगड़ी गांव के पास तमक नाले में तेज बारिश के बाद आए पानी और मलबे की चपेट में आकर लापता हुए हवलदार पंकज की तलाश लगातार जारी है। जिला प्रशासन की निगरानी में पुलिस, SDRF, NDRF, सीमा सड़क संगठन और गढ़वाल राइफल्स की टीमें बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

हवलदार पंकज सीमा सड़क संगठन की 123 यूनिट में तैनात थे। तेज बहाव की चपेट में आने के बाद से उनका पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीमें तमक नाले से लेकर आसपास के नदी किनारों और मलबे वाले क्षेत्रों तक संभावित जगहों पर खोजबीन कर रही हैं।

लापता हवलदार की तलाश में गढ़वाल राइफल्स और 123 यूनिट के 50 से अधिक जवान मौके पर तैनात हैं। इसके अलावा तीन एक्सकेवेटर, SDRF और NDRF की टीमें भी अभियान में लगी हुई हैं।

दुर्गम इलाकों में तलाश के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। वहीं प्रशिक्षित दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग भी अभियान में शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका

भारी मलबे और बड़े पत्थरों को एक्सकेवेटर की मदद से हटाया जा रहा है। इसके बाद संबंधित स्थानों की बारीकी से जांच की जा रही है।

रेस्क्यू टीम Ground Penetrating Radar (GPR) समेत आधुनिक सर्च और डिटेक्शन उपकरणों का इस्तेमाल कर रही है। इससे मलबे के नीचे या आसपास संभावित स्थानों की जांच की जा रही है।

रेस्क्यू टीमों ने तमक नाले के साथ-साथ आगे नदी के दोनों किनारों पर भी तलाश का दायरा बढ़ा दिया है। संभावित स्थानों को चिन्हित कर एक-एक करके उनकी जांच की जा रही है, ताकि कोई क्षेत्र छूट न जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

जिला प्रशासन पूरे अभियान की निगरानी कर रहा है और मौके पर मौजूद टीमों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य लापता हवलदार पंकज का जल्द पता लगाना है। फिलहाल तमक नाले से लेकर आसपास के नदी क्षेत्रों तक सघन सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें