इंडियन आइडल सीजन 12 में उत्तराखंड के चंपावत जिले के पवनदीप राजन ने अपनी सुरीली आवाज से न सिर्फ जजों को मंत्रमुग्ध किया है बल्कि स्टेप बाय स्टेप वह आगे भी बढ़ रहे हैं। पवनदीप राजन के गीतों का न सिर्फ हर कोई दीवाना है बल्कि इंडियन आइडल के जज भी उनके गानों के बड़े फैन हो गए हैं इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब शनिवार को सोनी टीवी में प्रसारित हो रहे इंडियन आईडल में पवनदीप राजन ने पहाड़ी भजन से अपने गीत की शुरुआत की और ‘दैणा होया खोली का गणेशा हो’ से ‘साड्डा हक ऐथे रख’ गीत को गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

गीत को गाने के बाद न सिर्फ दर्शकों की वाहवाही मिली जजों ने भी पवनदीप राजन के इस परफॉर्मेंस को जमकर सराहा और सबसे खास बात यह रही जब इंडियन आइडल के जज और सिंगिंग स्टार बादशाह ने पवनदीप राजन के लिए यह पहाड़ी शेर लिखा बादशाह ने बोला…. टैलेंट की मंडी पवन उत्तराखंडी वाह, बंदे पहाड़ के, झंडे गाड़ के, रख देंगे फाड़ के वाह’…. बादशाह के शेर के बाद इंडियन आइडल के मंच पर पवनदीप राजन छा गए।

कौन है पवनदीप राजन
पवनदीप चंपावत जिले के सुरेश राजन के बेटे हैं। वे चंडीगढ़ के रॉक बैंड समूह से जुड़े है। पवनदीप अपनी जादुई आवाज व सुरों से बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर्स को लुभा चुके है। वह कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी एलबम आदि में भी प्लेबैक सिंगिंग भी करते हैं। इस बार उन्होंने अपनी गायिकी का जलवा इंडियन ऑयडल सीजन 12 में दिखाना शुरू कर दिया है।पवन दीप राजन को संगीत विरासत में मिला था। उसके दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। पवनदीप फिल्म निर्माता निर्देशक प्रहलाद निहलानी, गायक सोनू निगम, अदनान सामी समेत अभिनेता गोविंदा, बॉबी देओल सहित कई नामचीन हस्तियों के साथ काम कर चुके हैं। अब वह इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी को प्रभावित कर रहे है। उत्तराखंड के लोग उन्हें इंडियन आइडल विजेता के रूप में देख रहे है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “स्टार सिंगर बादशाह ने जब इंडियन आईडल के मंच पर पवनदीप के लिए बोला ये पहाड़ी वाला शेर”
Comments are closed.



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

Jai uttarakhand