- Uttarakhand Weather Update: अगले 3 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज।
देहरादून- उत्तराखंड में मौसम ने आज से अपनी करवट बदल ली है। जी हां, मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 3 दिन तक विभिन्न जिलों में बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही 19, 20 और 21 अप्रैल के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में कहीं- कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बता दे देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इसके तहत सभी जिलों को विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही आपको बताते चलें कि मौसम के ऐसे मिजाज को देखते हुए विभाग ने किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की हिदायत दी है, क्योंकि बारिश और तेज आंधी से गेहूं समेत कई अन्य फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया Update
उत्तराखंड: यहां भालू ने वन दरोगा, प्रधान सहित 4 लोगों को किया घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM की कड़ी कार्रवाई, जाति छुपाकर भूमि विक्रय पर कड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज.. 

