Dehradun , Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते कल 1 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।
इसी बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिए अगले तीन घंटे का रात्रिकालीन तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के सभी जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वही कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहींं-कहीं हिमपात केे भी आसार हैं जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जनपदों में 1 अप्रैल को भी जारी रहेगा बारिश का दौर ,येलो अलर्ट जारी
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 01 अप्रैल को राज्य के कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के अनेक जनपदों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है वहीं 3500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल को कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है तो वही उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई है। कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग 
