देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी से आसपास के क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं अन्य जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 और 27 फरवरी को मौसम बिगड़ा रहेगा और कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर का तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस और मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 11.4 न्यूनतम तापमान माईनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस, पिथौरागढ़ में अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मैदानी इलाकों में बढ़ सकता है तापमान
रविवार को सबसे अधिक तापमान खटीमा में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 26 फरवरी को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं अन्य जनपदों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। जिससे मैदानी जिलों का तापमान बढ़ने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
