रुद्रप्रयाग: जंगल में पेड़ से लटका मिला उनियाणा के विपिन का शव, 4 दिन पहले हुआ था लापता
पुलिस टीम ने ड्रोन की मदद से उसकी तलाश शुरू की, काफी तलाश करने के बाद विपिन का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला…
रुद्रप्रयाग: उखीमठ तहसील के अरसनी गांव से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ पर लगे फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक युवक के घर पर करीब 8 महीने बच्चा और और लगभग 18 वर्ष की पत्नी हैं। इस हादसे के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विपिन सिंह पंवार है और वो रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील के उनियाना गांव का मूल निवासी था। बीते 4 अप्रैल को विपिन अपने घर से लापता हो गया था। विपिन जब देर रात तक घर नहीं आया तो उसकी पत्नी सपना ने उसको कॉल किया, लेकिन उसका नंबर स्विच ऑफ आ रहा था। सपना के कहने पर ग्रामीणों ने विपिन को ढूँढना शुरू किया, लेकिन वो कहीं नहीं मिला।
ड्रोन की मदद से की गई तलाश
काफी तलाश करने पर भी जब विपिन का कुछ पता नहीं लग पाया तो थाने में विपिन की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विपिन की तलाश शुरू की। लेकिन पुलिस भी उसको ढूँढ नहीं पाई। उसके बाद पुलिस टीम ने ड्रोन की मदद से उसकी तलाश शुरू की, काफी तलाश करने के बाद विपिन का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने विपिन के शव का पोस्ट मार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।
लापता होने पहले पत्नी से हुआ था विवाद
दरअसल, कुछ साल पहले जंगल में गिरने से विपिन की माँ की मौत हो गई थी, जिसके बाद वो घर पर अकेला हो गया था। करीब ढेड़ साल पहले उसने सीतापुर गांव की सपना से शादी की। अब उनका करीब 8 महीने का एक बच्चा है। विपिन की पत्नी सपना की उम्र करीब 18 साल है। विपिन की मौत के बाद सपना और उसका बेटा घर पर अकेले हो गए हैं। पति की मौत के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि घर से लापता होने से पहले दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विपिन ने सपना पर दारू की बोतल से हमला किया था। जिसके बाद वो घर से चला गया था और अब उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी 

