- खंबे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत
ऊधम सिंह नगर: बीती रात हुए सड़क हदसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश मंडल (26) निवासी उदय नगर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश लाइफ लाइन हॉस्पिटल में किसी परिचित की डिलीवरी के लिए गया था. वहीं से वह एक सफाई कर्मचारी को छोड़ने के लिए सुंदरपुर गांव चला गया। वहां से लौटने के दौरान एस मोड़ पर बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह मोड़ नहीं काट पाया और सीधा खेत में लगे खंबे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी की मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
सुबह करीब 5 बजे जब स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो उन्हें खेत में एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी। पास जाकर देखने पर युवक मृत अवस्था में मिला। लोगों द्वारा तत्काल पुलिस और ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी 

