लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तल्ली हल्द्वानी में दर्शन के बाद की। इससे पूर्व उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने उनके कैंप ऑफिस में स्वागत किया। इस दौरान कैंप ऑफिस में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
रावत के तल्ली हल्द्वानी स्थित कैंप ऑफिस में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान आर्टिस्ट रिमी सेन समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अलग-अलग समय में पार्टी की सदस्यता ली। रावत ने सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के स्वागत समारोह में रावत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का ही इतिहास रहा है।
भाजपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को मिटाना चाहती है। अब आप सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को ही तय करना है कि भाजपा को कैसे सबक सिखाया जाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, पुष्पा नेगी, एचआर बहुगुणा, सरदार विश्वजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 
