देहरादून- उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी से राहत के आसार हैं। हालांकि कडाके की की ठंड का दौर जारी है। मौसम विज्ञान की माने तो पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे के अलावा आगामी 9 फरवरी तक मौसम लगभग सामान्य रहेगा।
मौसम विज्ञान के मुताबिक आज 6 फरवरी को राज्य में शीत दिवस रहेगा जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट के मुताबिक पहाड़ों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है जबकि मैदानी जनपदों विशेषकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरकाशी ,चमोली ,पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश- बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान के मुताबिक 7 फरवरी को उत्तरकाशी देहरादून और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है , शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
जबकि 8 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान के मुताबिक आगामी 9 फरवरी को कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश बर्फबारी के अलावा से जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वहीं, सुबह के समय कुछ स्थानों में कोहरा रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 1°C रहने के आसार हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
