हल्द्वानी- सलड़ी के पास भीमताल हाईवे बंद! ज्योलीकोट से डायवर्ट हो रहे वाहन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- सलड़ी के पास भीमताल हाईवे बंद! ज्योलीकोट से डायवर्ट हो रहे वाहन।

हल्द्वानी- शनिवार सुबह हल्द्वानी-भीमताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलड़ी के पास भारी भूस्खलन होने से सड़क पर मलबा आ गया। मलबा गिरने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। तब तक यातायात को वाया ज्योलीकोट होते हुए भीमताल व अल्मोड़ा की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित मार्गों का ही प्रयोग करें और धैर्य बनाए रखें। साथ ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से गुजरते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें