Dehradun News:उत्तराखंड पुलिस को लंबे समय से जिसकी तलाश थी आखिरकार वह देहरादून पहुंच गया। शुक्रवार को यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह आज ही देहरादून पहुंचा और सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद बॉबी कटारिया को जमानत मिल गई। कोर्ट ने आरोपी को 25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर छोड़ा है।
बता दें कि सड़क पर शराब पीने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, तब से वह फरार चल रहा था। आज आखिरकार नाटकीय ढंग से आज देहरादून की एसीजेएम संजय सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया है।

इससे पहले कुछ दिन पूर्व आरोपी ने दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर किया था, जहां उसे देहरादून लाने के लिए कैंट कोतवाली पुलिस ने बी वारंट हासिल किया था, लेकिन उसे वारंट पर नहीं लाया जा सका। लिहाजा गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने खुद ही सरेंडर कर दिया। विगत 10 अगस्त को यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर डीजीपी अशोक कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दए थे। इस मामले में 11 अगस्त को कैंट थाने में बाबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


