देहरादून- यूट्यूबर बॉबी कटारिया क्यों मुश्किल और बढ़ गई है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर सरेआम शराब पीने और सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारने वाले यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट के साथ-साथ अब कुर्की की कार्रवाई के आदेश के साथ साथ डीजीपी उत्तराखंड में 25 हजार का इनाम घोषित करने के आदेश दिए हैं।
देहरादून में देहरादून मसूरी मार्ग पर ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। कटारिया का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस ने बॉबी कटारिया के ऊपर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया था पुलिस ने अभी कटारिया को देहरादून थाने में हाजिर होने के भी नोटिस जारी किए थे लेकिन बड़बोला कटारिया पुलिस को भी चुनौती दे दिया ऐसे में अब पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही हैं।
किमाड़ी मार्ग की घटना में कटारिया के खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी किए गए, लेकिन वादा करने के बाद भी वह नहीं आया। इसके बाद कैंट पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल किया था।
उत्तराखंड पुलिस और एसओजी की टीम में बॉबी कटारिया की तलाश में गुड़गांव दिल्ली सहित कई जगहों पर छापामारी कर उसकी तलाश कर रही है लेकिन अभी तक वह पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है।
बताया जा रहा है कि बीती 23 अगस्त को बॉबी कटारिया ने देहरादून सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की, लेकिन वो कोर्ट पेश नहीं हुआ. जबकि, सुबह से ही पुलिस, एसओजी समेत इंटेलिजेंस की टीमें उसे दबोचने के लिए टकटकी लगाकर मुस्तैदी से खड़ी रही, लेकिन बॉबी कटारिया के न पहुंचने पर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा ।
कटारिया की विदेश भागने की भी आशंका है ऐसे में पुलिस उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने पर भी विचार कर रही है। चूंकि, दबिश में वह नहीं मिल रहा है तो जल्द ही कोर्ट में उसकी कुर्की के लिए भी अर्जी लगाई जाएगी।
कौन है बॉबी कटारिया
बॉबी कटारिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर उसके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला कटारिया खुद को सोशल वर्कर बताता है। कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का है और सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहता है। उसका असली नाम बलवंत कटारिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
