उधम सिंह नगर: दिल्ली में हुए दर्दनाक कार ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम और कई जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। इस धमाके में उत्तराखंड का एक युवक भी घायल हुआ है…जो अपने विवाह की खरीदारी के लिए परिवार के साथ दिल्ली गया था।
जानकारी के मुताबिक गदरपुर निवासी हर्षिल सेतिया (28 वर्ष) पुत्र संजीव सेतिया इस ब्लास्ट में घायल हुआ। परिजनों के मुताबिक हर्षिल फरवरी में शादी करने वाला है और अपनी मां, छोटे भाई तथा मंगेतर के साथ शादी की तैयारियों के लिए दिल्ली गया था।
हर्षिल के पिता संजीव सेतिया ने बताया कि हमारा बेटा हर्षिल अपनी कार से दिल्ली गया था। सोमवार को जब लाल किले के पास ब्लास्ट हुआ…..उस वक्त वो दूसरी रोड से होकर गुजर रहा था। ब्लास्ट की तीव्रता इतनी थी कि उसकी कार के शीशे टूट गए और चेहरे पर कांच के टुकड़े लग गए। शुक्र है कि उसे ज्यादा चोट नहीं आई।
घायल हर्षिल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्थिर और खतरे से बाहर बताया है। परिजनों को फिलहाल घटना की पूरी जांच होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचने की सलाह दी गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम गदरपुर में हर्षिल के परिवार के संपर्क में है। परिवार ने बताया कि हर्षिल जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज हो जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 

