रामनगर : कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में दो ग्रामीणों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है घटना के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण ढेला वन चौकी पहुंचे और प्रदर्शन किया
प्रदर्शन के दौरान पीड़ित शिव गिरी के भतीजे चंदन गिरी ने हाथ में पेट्रोल लेकर वन चौकी की छत पर चढ़कर आत्मदाह की चेतावनी दी सूचना मिलते ही पुलिस पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह और रेंज अधिकारी नवीन पांडे मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार को शिव गिरी और एक अन्य व्यक्ति जलाऊ लकड़ी लेने जंगल गए थे…इसी दौरान फॉरेस्ट गार्ड और दो वन कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया आरोप है कि जुर्माना लेने के बाद भी शिव गिरी के साथ मारपीट की गई…जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं उनका मेडिकल भी कराया गया है
प्रदर्शन में कई ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। लोगों ने आरोपी फॉरेस्ट गार्ड और दोनों वाचर्स को निलंबित करने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की एक महिला वन कर्मी पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया
पीड़ित के भतीजे चंदन गिरी का कहना है कि अगर उनके चाचा से कोई गलती हुई थी तो वन विभाग को कानूनी प्रक्रिया अपनानी चाहिए थी…लेकिन उनके साथ मारपीट करना गलत है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद विभाग का कोई अधिकारी पीड़ित से मिलने नहीं पहुंचा।
वहीं पार्क वार्डन बिंदर पाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण को जंगल से यूकेलिप्टस के पेड़ काटने के आरोप में पकड़ा गया था। मारपीट के आरोपों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर ग्रामीणों ने पुलिस को भी शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 208 पुलिस कर्मी बने ASI, प्रमोशन के साथ यहां हुआ तबादला, लिस्ट जारी
चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा 