उत्तराखंड:शिव मंदिर के पास खेल रहा था 8 साल का मासूम… अगले ही पल सरयू की उफनती धारा में हो गया गायब

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिले के कपकोट क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी के तेज बहाव में 8 साल का एक बच्चा बह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान लाहुर गांव का 8 वर्षीय राकेश नदी किनारे चला गया और अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की…लेकिन तेज धारा में वह लापता हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बच्चे की तलाश के लिए सरयू नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम

थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि राहत और बचाव दल लगातार खोजबीन कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बचाव अभियान तेज करने और हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हादसे के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है…जिससे बचाव कार्य में भी कठिनाई आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और बच्चों पर विशेष नजर रखें। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें सर्च अभियान पर टिकी हैं और लोग बच्चे के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें