दिल्ली दंगों में उत्तराखंड के युवक को जिंदा जलाया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून, दिल्ली में हो रहे दंगों में ना जाने कितने मासूमों की जान चली गई है। दिल्ली दंगे में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के युवक की मौत से पूरे राज्य और क्षेत्र में शोक की लहर है। शुक्रवार को पैठाणी और चाकीसैंण के व्यापारियों ने शोक जताते हुए आज बाजार बंद रखने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी

दिलबर सिंह पिछले डेढ़ साल से शहादरा दिल्ली में एक बेकरी में काम करता था. दंगाइयों ने दिलबर जिस गोदाम में सो रहा था. उस पर आग लगा दी थी. दिलबर ने 12 वीं पास करने के बाद घर छोड़ दिया था. और दिल्ली आ गया. घटना की सूचना पड़ोसी गांव के रहने वाले दिलबर के दोस्त श्याम सिंह ने 26 फरवरी को फोन पर उसके परिवारवालों को दी. दंगे में श्याम सिंह भी घायल हुआ है. जो अभी दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है. घटना की सूचना पर दिलबर के जीजा और चाचा गुरुवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : एरीज - चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें