रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को दावत के बहाने घर से बुलाया गया और बाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर जट्ट गांव निवासी 28 वर्षीय गौरव को 11 जुलाई की शाम उसके दोस्त सुमित ने फोन कर मिलने और दावत की बात कहकर बुलाया। गौरव तय स्थान पर पहुंचा…जहां उसके दो अन्य परिचित भी मौजूद थे। इसके बाद सभी लोग बूढ़पुर जट्ट स्थित एक ईंट भट्ठे के पीछे पहुंचे।

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने गौरव पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड की मंगलौर पुलिस और उत्तर प्रदेश की पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची। चूंकि घटनास्थल सीमा क्षेत्र में था…इसलिए कुछ समय तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मामला किस थाना क्षेत्र का है। बाद में सीमांकन कराया गया…जिसमें घटनास्थल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पाया गया।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि गौरव की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करने के साथ अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी भी करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग 
