डिजिटल अरेस्ट केस में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का खाताधारक हरियाणा से गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर टीम ने 1.47 करोड़ रुपये के चर्चित डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने साइबर ठगी की रकम के 50 लाख रुपये प्राप्त करने वाले लाभार्थी खाताधारक भूपिंदर सिंह (41) निवासी अंबाला, हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2025 में नैनीताल निवासी एवं रूहेलखंड विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त कुलपति को साइबर अपराधियों ने खुद को महाराष्ट्र साइबर क्राइम का अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाने का डर दिखाया। इसके बाद पीड़िता को 12 दिनों तक व्हाट्सएप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा गया और ऑनलाइन सत्यापन के नाम पर 1.47 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के बैंक खाते में ठगी की 50 लाख रुपये की राशि स्थानांतरित की गई थी। एसटीएफ की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को हरियाणा के अंबाला जिले के शाह थाना क्षेत्र स्थित पिलखनी गांव से गिरफ्तार किया।
इस मामले में इससे पहले भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसटीएफ का कहना है कि साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

