भीमताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक में खराब सड़कों से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से दो मोटर मार्गों के डामरीकरण और सुधार कार्य के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
सुरमानें बैंड से मल्ला गहना और शीतला से छतोला मोटर मार्ग लंबे समय से खराब हालत में थे…जिससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती थी वाहन कीचड़ में फंस जाते थे।
ग्रामीणों की मांग पर मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। अब शासनादेश जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
मंत्री कैड़ा ने कहा कि जल्द ही दोनों सड़कों पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में भी क्षतिग्रस्त सड़कों को सुधारने का काम लगातार किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भूस्खलन प्रभावित सड़कों के लिए 461 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड: हल्द्वानी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबे से अवैध शराब बरामद
लालकुआं : (बड़ी खबर) SDM ने गैस वितरण के लिए जारी कराया रोस्टर, संडे को इन इलाकों में आएगी LPG सिलेंडर की गाड़ी
उत्तराखंड: गैस सप्लाई में गड़बड़ी? प्रशासन ने कसा शिकंजा, कई पकड़े गए
उत्तराखंड: बरसों की परेशानी खत्म! रामगढ़ की सड़कों पर अब होगा डामरीकरण
उत्तराखंड: CM धामी का बड़ा प्लान! केन्द्रीय मंत्री से मांगे 750 करोड़
उत्तराखंड: बिना फीस सीखें ब्यूटी पार्लर कोर्स, नैनीताल में शुरू हुआ प्रशिक्षण
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में 6 नए गौसदन बनेंगे, DM ने दिए निर्देश
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तराखंड: यहां आत्मा योजना को मिली नई गति, ₹144 लाख की कार्ययोजना स्वीकृत 
