Roorki News: उत्तराखंड के रूड़की से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला कोतवाली पहुंची और एक सिपाही पर घर में घुसकर परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि साहब, सिपाही मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा। मुझे उससे छुटकारा दिलाओ। जिसके बाद तुंरत एक्शन में पुलिस ने सिपाही को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई है।
पूरा मामला सिविल लाइन कोतवाली का है। एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि काफी समय पहले रुड़की क्षेत्र निवासी पुलिस में तैनात एक सिपाही से उसकी मुलाकात हुई थी। वर्तमान मंे सिपाही पौड़ी जिले में तैनात है। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी। जिससे उनके बीच नजदीकी बढ़ गई। बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला ने सिपाही की शिकायत सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने सिपाही से मामले के बारे में पूछताछ की तो दोनों ने संबंध समाप्त का फैसला लिया।
महिला ने आरोप लगाया कि रिश्ता समाप्त होने के बाद बुधवार को सिपाही जबरदस्ती उसके घर में घुस गया और उसे परेशान करने लगा। सिपाही फिर से रिश्ता रखने के लिए दबाव बनाने लगा। जब इसका विरोध किया तो धमकी देने लगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही को कोतवाली बुला दिया। जिसके बाद कोतवाली में जमकर फटकार लगाई। उप निरीक्षक बारू सिंह चैहान ने बताया कि सिपाही को आगे से महिला को परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी 
