➡️चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर भावुक हुए सीएम धामी।
➡️मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली दुर्घटना में हताहत होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि।

➡️शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा।
➡️दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई- सीएम।
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चमोली में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से एक -एक कर मिले। उन्होंने सभी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है, सरकार द्वारा इनकी हर संभव मदद की जाएगी।
इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 109 गांव रेड ज़ोन में, फेंसिंग और सोलर लाइट से होगी घेराबंदी :डीएम
उत्तराखंड: रात में प्रेमी के साथ गई युवती की सड़क किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका, काशीपुर का मामला
उत्तराखंड: DM रयाल का सख्त एक्शन, छह अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई
उत्तराखंड : इस महीने आएंगे राहुल, प्रियंका व खरगे, कांग्रेस जुटी
लालकुआं-बंगलुरु विशेष रेलगाड़ी को मिला नियमित दर्जा, किराए में कमी की उम्मीद
उत्तराखंड: सुधार परीक्षा द्वितीय के लिए आवेदन की तैयारी शुरू
उत्तराखंड: इस जिले में कल 21 अगस्त छुट्टी घोषित
उत्तराखंड SIR : वर्ग विशेष की सहानुभूति बटोरने के लिए कांग्रेस ने SIR को बनाया मुद्दा: BJP
उत्तराखंड में SIR को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- वोट काटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
उत्तराखंड: कुंभ मेले में आपदा आई तो ऐसे होगा रेस्क्यू, सरकार ने तैयार किया खास प्लान 
