कोरोनाकाल में गरीबों के लिए अच्छी खबर है। तीरथ सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। कोरोना काल में राज्य खाद्य योजना के 10 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। तीन महीनों यानी जुलाई तक उन्हें 20-20 किलो खाद्यान्न मिलेगा। इसमें 10 किलो गेहूं व 10 किलो चावल शामिल है। राज्य खाद्य योजना के तहत करीब 10 लाख राशनकार्ड धारकों यानी करीब 40 लाख व्यक्तियों को ज्यादा सस्ता खाद्यान्न दिया जाएगा।
जानकारी देते हुए खाद्य सचिव सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश के बाद इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए गए हैं। योजना के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को साढ़े सात किलो खाद्यान्न हर महीने मुहैया कराया जाता है। इसमें पांच किलो गेहूं और 2.5 किलो चावल है। गेहूं 8.60 रुपये प्रति किलो और चावल 11 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाता है। जिसमेंअब खाद्यान्न की मात्रा में 12.50 किलो की वृद्धि की गई है।
यह वृद्धि चालू माह मई से लागू होगी। इस माह आगामी 18 या 19 तारीख से खाद्यान्न वितरण प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद अगले दो महीने जून और जुलाई में पहली तारीख से ही खाद्यान्न वितरित होगा। उपभोक्ताओं को अतिरिक्त खाद्यान्न का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश में करीब 37 करोड़ का आर्थिक व्ययभार सरकार पर पड़ेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

