चमोली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित होगा रोजगार मेला।
चमोली- जिला सेवायोजन कार्यालय चमोली गोपेश्वर, की ओर से आगामी 29 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे से कार्यालय परिसर में 300 से अधिक विभिन्न प्रकार के पदों हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी अर्चना सजवाण ने जानकारी देते हुये बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न संस्थाओं जैसे सिपैट द्वारा सहायक /मशीन आपरेटर के प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं व आई0टी0आई0 तथा आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकेते है, वहीं टाॅटा स्टाइव स्किल डेवलपमेंट सेंटर गोपेश्वर, द्वारा हास्पिटैलिटी सेक्टर में प्रशिक्षण हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं एवं आयु सीमा 18 से 30 के बीच होंनी चाहिए एवं एलआईसी गोपेश्वर, द्वारा बीमा सखी महिला कैरियर एजेन्ट योजना हेतु शैक्षिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 70 वर्ष व ल्याम ग्रुप्स (अशोका लीलैण्ड) शैक्षिक योग्यता आई0टी0आई0, डिप्लोमा, बी-टैक निर्धारित की गई है। नियोक्ता द्वारा साक्षात्कार/चयन परीक्षा से पूर्व विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक युवाओं को सूचित किया जाता है कि अपेक्षित शैक्षिक योग्यता एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र सहित चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
