नैनीताल: प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने एक विशाल श्रमदान अभियान चलाया। नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए फ्लैट्स मैदान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी कार्मिकों ने नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर स्वच्छता की अलख जगाई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन डॉ. सरस्वती खेतवाल थीं…जिनकी अगुवाई में उपस्थित जन-समूह ने एक स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण की शपथ ली। शपथ के तुरंत बाद पूरे मैदान में गहन स्वच्छता श्रमदान किया गया, जिसमें विशेष रूप से प्लास्टिक और कचरा एकत्र किया गया। सीबीसी नैनीताल ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे नैनीताल की सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें।
सीबीसी नैनीताल की नोडल अधिकारी श्रद्दा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सीबीसी पहले भी नैनी झील और इसके आसपास के क्षेत्रों को साफ करने के लिए कई सफल ‘स्वच्छता पखवाड़े’ और ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान चला चुका है। यह ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल उन्हीं निरंतर प्रयासों की कड़ी है। इस मुहिम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, सरकारी कार्यालयों के कार्मिकों, नाव चालकों, हॉकर्स एसोसिएशन और खेल संगठनों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी जोश के साथ भाग लिया, जो नैनीताल के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।
अभियान में सीबीसी नैनीताल के भास्कर जोशी, आनंद बिष्ट, दीपा जोशी, शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट, शोभा चारक, पुष्पा देवी, दीवान सिंह, भूपेंद्र जड़ौत, राजेश नारायण सोनकर और क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने सक्रिय योगदान दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
