haldwani news

उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रामनगर-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर युवाओं की एक पहल चर्चा का विषय बन गई है। बैलपड़ाव क्षेत्र में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरकर युवाओं ने न सिर्फ लोगों की सुरक्षा का जिम्मा उठाया…बल्कि संबंधित विभागों को भी आईना दिखाने का काम किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिले विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियाँ तेज, सभी दलों से बीएलए की शीघ्र नियुक्ति के निर्देश

राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम ने अपने खर्चे और श्रम से हाईवे के खतरनाक गड्ढों को भरा। उनका कहना है कि इस मार्ग पर रोज हजारों लोग सफर करते हैं, जिनमें बाइक और स्कूटी सवारों की संख्या भी काफी अधिक होती है। ऐसे में गड्ढों की वजह से हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण

युवाओं ने बताया कि कई बार विभागों को इस समस्या से अवगत कराया गया…लेकिन समय पर समाधान नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने खुद आगे आकर सड़क को सुरक्षित बनाने का बीड़ा उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत

इस अभियान में कमल रावत, कुलदीप बिष्ट, केशव बिष्ट, सौरभ छिमवाल, विशाल रावत समेत कई युवा शामिल रहे। टीम का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ गड्ढे भरना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित सफर देना और प्रशासन को जिम्मेदारी का एहसास कराना है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें