रामनगर- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से खबर है कि यहां मामूली से विवाद में दोस्तों ने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात को एक कमरे में दोस्तों में खाने पीने के दौरान विवाद हो गया और दोस्तों ने ही अपने साथी की हत्या कर दी पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन करते हुए हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल रामनगर कोतवाली के सेमलिया का रहने वाला 27 साल का भास्कर पांडे बैंक में लोन दिलाने का काम करता है रविवार की रात को भास्कर अपने घर से दोस्त अवधेश जीना के यहां जाने की बात कहकर घर से निकला था। भास्कर का दोस्त अवधेश जीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कलर के और उसे कार्यालय के समीप ही पुलिस चौकी खताड़ी के पीछे जीआईसी का सरकारी कमरा मिला हुआ है।
बताया जा रहा है कि रात को भास्कर अवधेश व अन्य साथियों के साथ पार्टी करने लगे रात को 10:00 बजे बाद भास्कर का शराब पीने के दौरान अपने साथियों से झगड़ा हो गया पुलिस के मुताबिक दोस्तों ने पहले उसके सर पर वार किया और उसके बाद बिजली की तार से गला घोट कर हत्या कर दी और हत्या कर आरोपी फरार हो गए।
घटना की जानकारी सुबह मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स भारी पुलिस के साथ पहुंचे, जब कमरे की तलाशी ली तो वहां शव के समीप शराब की बोतलें, मटन, चावल, चिप्स आदि कई चीजें पढ़ी हुई थी। पुलिस ने भास्कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी।
देर शाम तक पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भास्कर पांडे की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई थी । और शराब पीने के बाद आपसी बहस और विवाद के बाद दोस्तों ने यह हत्या की थी यही नहीं आरोपियों के मोबाइल में लड़ाई और हत्या की वीडियो भी मिली है एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को ₹5000 का इनाम देने की घोषणा की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल 
