देहरादून- (weather Alert)- उत्तराखंड में अगले चार दिन मौमस के लिहाज से संवदेनशील हैं। इसको देखते हुए उत्तराखंड पुलिस में अलर्ट जारी किया है उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि अगर आप उत्तराखंड आ रहे हैं तो मौसम के लिहाज से अगले 4 दिनों तक सावधानी बरतें .चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने चिंता जाहिर करते हुए 14 से 17 जून तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी किया है।
लोगों से अपील की है अनावश्यक पहाड़ की ओर नहीं आए यदि यात्रा को आ रहे हैं तो कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। रास्ते में चट्टान खिसकने या फिर लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं। 15 जून से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा बताया जा रहा है कि 15 जून से मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।
राज्य मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है 14 से 18 जून के बीच कुमाऊं मंडल के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 16 व 17 जून को नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर तीव्र बौछार पडऩे से लेकर भारी वर्षा तक होने की संभावना है। इसके बाद वर्षा में कमी आएगी। बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में 14 जून से मौसम में परिवर्तन हो रहा है कई राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना हो सकती।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय 
