डीएलएम, आरएम की गाड़िया जब्त होते ही उसी दिन हो गया पेड़ों का छपान, कटान
डीएम के नजर तरेरते ही ; वन निगम की 08 महीने से लम्बित कार्यवाही को लगे पंख;
हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी संगठन ने डीएम से की थी शिकायत; तब शुरू हुआ जिला प्रशासन का सिलसिला
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मान सम्मान से जुड़ा है मामला;
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन निर्माण था 08 माह से लम्बित; बाधा दूर करने वाले ही बने बाधा;
8 माह से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन की पेड़ छपान कटान की अनुमति फाइल दबाये बैठे थे वन निगम के अफसर
जनहित से जुड़े विषयों पर नाफरमानी जिला प्रशासन का सख्त संदेश
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों का हो परम आदर; डीएम
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल ने विगत दिवस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान पुरानी जजी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए प्रस्तावित सदन निर्माण का मामला आया जो कि वन कटान अनुमति के कारण 8 माह से लम्बित था, जिस पर जिलाधिकारी ने वन विकास निगम के आरएम डीएलएम को कार्यवाही के निर्देश दिए थे, अनुमति की कार्यवाही में 1 दिन विलम्ब होने पर प्रशासन ने आरएम, डीएलएम वन विकास निगम का वाहन जब्त करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी।
कार्यवाही तलवार लटकती देख वन विकास निगम के अधिकारियों ने उसी अनुमति की कार्यवाही के साथ ही पेड़ कटान, छपान की कार्यवाही कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। सेनानियों के परिजनों आंवटित सदन निर्माण कार्य को शीघ्र कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को उक्त भूमि पर पेड़ कटान/ शिफ्टंग की कार्यवाही को आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। डीएम ने पुरानी जजी कलेक्टेªट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन निर्माण कार्य को त्वरित कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

