- विकासखंड पोखरी की उत्तरों गांव निवासी नेहा बिष्ट ने की यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण, क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी।
पोखरी (चमोली)- विकासखंड पोखरी के उत्तरों गांव की नेहा पुत्री जयेंद्र बिष्ट ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। बालिका की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रीय जनता ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुऐ खुशी जताई है।
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि मेरी भतीजी नेहा बचपन से ही पढ़ने में होशियार रही है। नेहा ने प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव उत्तरों की राजकीय प्राथमिक विद्यालय से, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर (चमोली) से उत्तीर्ण की। 12 वीं के बाद नेहा ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर से स्नातक, राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी (गढ़वाल) से बीपीएड तथा जसपाल राणा कालेज देहरादून से एमपीएड किया है।
सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा के पिता जयेंद्र सिंह बिष्ट, भारतीय सेना से रिटायर्ड नायव सुबेदार है, जबकि मां मीना देवी एक कुशल गृहिणी हैं। नेहा की इस उपलब्धि पर जहां उसके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

