यमकेश्वर: माला गांव में बब्बर शेर दिखाई देने की खबर ने क्षेत्रवासियों में खलबली मचा दी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि धन्वंतरि धाम में काम कर रहे मजदूरों ने इसे बनाया था।
पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने भी वीडियो शेयर कर इसे चमत्कार बताया…लेकिन वन विभाग ने वीडियो और फोटो की जांच करने की बात कही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बब्बर शेर (एशियाई शेर) मुख्य रूप से गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाते हैं और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचने की संभावना लगभग नहीं के बराबर है।
स्थानीय ठेकेदार राजपाल बिष्ट ने बताया कि बब्बर शेर दिखाई देने के बाद मजदूर काम नहीं कर पा रहे हैं और कई ने डर के चलते काम छोड़ने की बात कही है।
एसडीओ लैंसडाउन वन प्रभाग सुधीर कुमार ने कहा कि माला गांव में वायरल फोटो और वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही इस मामले में आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : शादी समारोह के लिए डीएम ने व्यावसायिक सिलेंडरों के इस्तेमाल को लेकर दिए यह निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की तिथियां निर्धारित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल 
