Haridwar News: प्रधानों से जु़ड़ी कई खबरें उत्तराखंड से आते रहती है। अब खबर हरिद्वार जिले से है। जहां बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर की ग्राम प्रधान के शैक्षिक प्रमाणमत्र फर्जी मिले। जिसके बाद एसडीएम ने उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया। रिपेार्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेज दी गई है।
दरअसल कोटा मुरादनगर के ही मुजम्मिल अली की ओर निर्वाचित ग्राम प्रधान शाहजहां के नामांकन पत्र में लगाए गए कमला देवी जूनियर हाई स्कूल के शैक्षिक योग्यता का प्रमाण फर्जी होने का आरोप लगाते कोर्ट में वाद दायर किया था। जिस पर शाहजहां की ओर से किसी प्रकार का कोई साक्ष्य अपने बचाव में प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक सहारनपुर, खंड शिक्षा अधिकारी बलिया खेड़ी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सहारनपुर मंडल और संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से अपनी रिपोर्ट शैक्षिक प्रमाण पत्रों को फर्जी माना है।
बताया गया कि शाहजहां ने स्कूल से कभी कोई शिक्षा ग्रहण नहीं की है। एसडीएम एसडीएम पूरण सिंह राणा ने शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर शाहजहां को ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर के प्रधान पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि अब आगे की कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी और जिलाधिकारी करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत 
