उत्तराखंड: शातिर तस्कर, 18 Byke कर चुका था पार, ऐसे धरा गया

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पुलिस ने चुराई गई 18 मोटरसाइकिलों संग एक शातिर वाहन चोर को दबोचा

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन और समन्वय में रामनगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। बीते दिनों कोतवाली रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी थाना क्षेत्रों में दर्ज आठ अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चोरी की 18 मोटरसाइकिलें बरामद कर एक चोर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गईं दो बुलेट समेत कुल वाहनों की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है।

रामनगर, काशीपुर, मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा समेत कई क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चुराने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल के नेतृत्व में गठित टीम ने किया। गिरफ्त में आया चोर अमनदीप सिंह उर्फ अमन उर्फ वीरु पुत्र स्व. रेशम सिंह, निवासी ग्राम गोबरा, थाना बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू

आरोपी से पूछताछ में वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिसमें उसने अपने साथियों आकाश, दीपक, राजवीर उर्फ राजू और विजय के साथ मिलकर सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के बाद कई वाहन चुराने की बात कबूली है। पुलिस ने 28 मई को रामनगर के ज्वाला वन क्षेत्र छोई से एक चोरी की बुलेट के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अन्य 17 मोटरसाइकिलों को भी जंगल में झाड़ियों में छिपाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने इस सफलता पर टीम को ₹2,500 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं, होटल एसोसिएशन रामनगर ने पुलिस कार्य की सराहना करते हुए टीम को ₹11,000 नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इस पूरी कार्रवाई में व0उ0नि0 मनोज सिंह नयाल, उ0नि0 जोगा सिंह, कानि0 विपिन शर्मा और कानि0 संजय सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें