चौखुटिया- अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां स्कूल में नियुक्ति मिलने के बाद पहली बार कार्य स्थल को जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिक्षिका अपने कार्यस्थल डांग गांव जा रही थी।
वह अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी पर सवार थी पीछे से एक अन्य वाहन में शिक्षिका का भाई सामान लेकर आ रहा था। जानकारी मुताबिक चिनौनी के सक्ले के समीप सामने से आ रहे डंपर से बचने के लिए रिश्तेदार ने ब्रेक मारा तो असंतुलित होकर शिक्षिका नीचे गिरकर डंपर के टायर की चपेट में आ गई।बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षिका सरिता विद्यालय डांग में नई नियुक्ति हुई थी। वह कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी से कार्यस्थल जा रही थी।
इसी दौरान दोनों मासी-चौखुटिया मोटर मार्ग पर सक्लें के निकट पहुंचे थे कि मासी की ओर से एक डंपर यूके- 07-सी -5168 चौखुटिया की ओर आ रहा था। स्कूटर चला रहे जीजा के ब्रेक मारने पर शिक्षिका नीचे गिर गई और डंपर के पिछले टायर से कूचल गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड-(बहुत दुःखद)- पहली बार ड्यूटी जॉइन करने जा रही नवनियुक्त टीचर की सड़क हादसे की मौत, घर मे कोहराम”
Comments are closed.



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 


बहुत ही दुखद घटना