BAGESHWAR NEWS- उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नदी में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हुई है। पुलिस तीन बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है। हादसा गदेरे में नहाने के दौरान 4 बच्चों की डूबने की सूचना आ रही है, पूरा मामला बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील का है।
कपकोट थाने से 50 किलोमीटर आगे गोगिना के पास गदेरे में नहाने गए 4 बच्चे पानी में डूब गए हैं जिनमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। जिनकी सबको रेस्क्यू कर लिया गया है तो वहीं एक बच्चे की तलाश की जा रही है एसपी बागेश्वर अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की कपकोट से 50 किलोमीटर आगे की तरफ गोगीना में बच्चे गदेरे में नहा रहे थे कि, अचानक पानी तेजी से उनकी तरफ आया। जिसमें बच्चे पानी में बहने लगे वही अभी तक तीन बच्चों के शव को पुलिस और तहसील प्रशासन की मदद से निकाल लिया गया है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी रवाना हो चुकी है और सर्च अभियान जारी है । चौथे बच्चे की तलाश भी की जा रही है। सभी बच्चे स्थानीय बताए जा रहे हैं, जो कि नहाने के लिए गदेरे में गए थे और अचानक पानी तेज होने पर सभी डूब गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
