देहरादून- स्नातक स्तर की परीक्षा के पेपर लीक मामले में उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स ने 19वीं गिरफ्तारी की है। UKSSSC Paper Leak मामले में एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। आज एसटीएफ ने मामले में एक और गिरफ्तारी की । ये गिरफ्तारी उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला के रूप में की गई है। एसटीएफ ने अंकित रमोला को पूछताछ के साथ ही गिरफ्तार किया है। यही नही पेपर लीक UKSSSC Paper Leak मामले में नकलचियों को STF की एक बार फिर से चेतावनी दी है।
दरअसल आज उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला को लंबी पूछताछ के बाद पर्याप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले इस पूरे प्रकरण में उत्तरकाशी के चर्चित जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह और उत्तरकाशी से ही गिरफ्तार पूर्व शिक्षक तनुज शर्मा से मिले सबूतों के आधार पर आरोपी अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ की टीम एक दिन पहले उत्तरकाशी के नौगांव में रवाना हुई थी। जहां से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए देहरादून स्थित STF मुख्यालय लाया गया। लंबी पूछताछ के बाद साक्ष्यों की पुष्टि होने पर इस मुकदमे में अंकित रमोला को भी गिरफ्तार किया गया है।

उधर STF ने एक बार फिर से नकलचियों को एक बार फिर सरेंडर करने की चेतावनी दी है। STF एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अगर जल्द ही पेपर लीक मामले में सत्यापित हुए नकलची (अभ्यर्थी) एसटीएफ के सामने आकर अपने बयान दर्ज नहीं कराते तो जल्दी ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज
दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश 
