- प्रधानाचार्य की परीक्षा स्थगित
हरिद्वार। लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय प्रधानाचार्य के पद पर कराई जाने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग का कहना है कि लोक सभा चुनाव में अभ्यर्थियों की ड्यूटी लगाए जाने से परीक्षा स्थगित की गई है। जल्द नई तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही सहायक अभियंता के पद पर होने वाले साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक (दूर संचार) के चार रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं
- नई तारीखों का एलान आयोग की ओर से दोबारा होगा
संस्थानों में प्रधानाचार्य (श्रेणी-दो) परीक्षा-2023 समूह-ख के रिक्त 18 पदों के लिए आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 13 मार्च 2024 प्रस्तावित थी, लेकिन भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लोक सभा चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। इससे वह चुनाव की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। इसलिए, आयोग की ओर से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है, परीक्षा की नई तारीखों को आयोग की ओर से दोबारा से जारी किया जाएगा।
आयोग की ओर से उत्तराखंड पुलिस दूरसंचार विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस दूरसंचार) के 04 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के चयन के लिए भी विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से बताया गया कि अभ्यर्थियों से आयोग की वेबसाइट पर नौ फरवरी से अभ्यर्थियों की ओर आवेदन 29 फरवरी तक ऑनलाइन जमा कराए जा सकते हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में आज भी भारी बारिश की चेतावनी
CM धामी को शिवराज सिंह चौहान का पत्र, उत्तराखंड में 15 वाटरशेड परियोजनाओं पर बढ़ेगी रफ्तार
CM धामी से मिले बाबा रामदेव, उत्तराखंड को लेकर हुई इन खास मुद्दों पर चर्चा
उत्तराखंड के इस युवा के आइडिया ने खींचा CM धामी का ध्यान, फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर सरकार करेगी मदद
देहरादून:(बड़ी खबर) CM के सख्त निर्देश घरों के नक्शे स्वीकृति की प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध हो, प्राधिकरण को दो-टूक
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नैनीताल में सड़कों की तैयारी शुरू, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट
देहरादून :(बड़ी खबर) परिवहन विभाग ने हल्द्वानी के इस अधिकारी को किया निलंबित 

