- UKPSC Paper Leak Update: 61 अभ्यार्थियों पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, UKPSC द्वारा आयोजित किसी भी भर्ती परीक्षा में नही लेने दिया जायेगा हिस्सा।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 61 अभ्यार्थियों पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। जेई पेपर लीक मामले में शामिल 61 अभ्यर्थियों को अब 5 साल तक आयोग द्वारा आयोजित किसी भी भर्ती परीक्षा में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।। दरअसल 9 फरवरी को पुलिस ने पटवारी–लेखपाल पेपर लीक मामले में शामिल आरोपी अभ्यर्थियों की पुष्टि कर इसकी सूची आयोग को भेजी।
जिसमें पटवारी–लेखपाल भर्ती के 44 और जेई के 12 आरोपी अभ्यार्थी शामिल थे। सभी आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा से प्रतिबंध करने की प्रक्रिया आयोग द्वारा शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जेई पेपर लीक के 49 अभ्यार्थियों की सूची आयोग को सौंपी जिसके बाद आयोग ने 2 मार्च को मामले का संज्ञान लेते हुए 49 अभ्यार्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी करते हुए बताया कि सभी को कारण बताओ नोटिस भेजकर परीक्षाओं से डिबार करने की प्रक्रिया चल रही है। यह नोटिस फरवरी और मार्च में भेजे गए थे जिसमें से कुछ ने जवाब दिया जबकि बाकियों का कोई जवाब आयोग को नहीं मिला। आरोपी अभ्यर्थियों द्वारा जवाब ना मिलने पर आयोग ने सोमवार को बैठक बुलाई जिसमें आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में 61 अभ्यार्थियों को 5 साल के लिए परीक्षा से डिबार कर दिया गया है।
साथ ही पटवारी–लेखपाल पेपर लीक में शामिल 44 अभ्यर्थियों पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया। आयोग सचिव जीएस रावत का कहना है कि अगले दो दिन में पटवारी भर्ती पेपर लीक के मामले में फैसला लिया जाएगा। साथ ही उनका कहना है कि इन सभी आरोपियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। दो दिन में इन्हे भी परीक्षा से डिबार करने पर आयोग द्वारा फैसला लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
