Bageshwar News: पहाड़ की बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। आज हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी छाप छोड़ी है। खेलों में तो बेटियों ने प्रदेश ही नहीं देश का नाम भी रोशन किया है। अब पहाड़ की भावना विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाने को तैयार है।
जी हां बागेश्वर की फेंसिंग खिलाड़ी भावना टाकुली का वर्ल्ड फेंसिंग जूनियर एंड कैडेट चैंपियनिशप के लिए चयन हुआ है। आगामी सात से नौ अप्रैल तक यह प्रतियोगिता बुल्गारिया में खेली जाएगी। भावना उत्तराखंड से फेंसिंग में एकमात्र खिलाड़ी जिसे विदेशी की धरती पर खेलने का मौका मिला है। उत्तराखंड का नाम रोशन करने का मौका मिला है। वह पिछले वर्ष तजाकिस्तान, उजबेकित्सान में भी खेल चुकी हैं।
वर्ल्ड जूनियर एंड कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप के भारतीय टीम की घोषणा 14 मार्च को हुई। भारतीय फेंसिंग टीम में बागेश्वर जिले के सूपी गांव की रहने वाली भावना टाकुली का चयन भी हुआ है। उत्तराखंड से तलवारबाजी प्रतियोगिता में शामिल होने वाली वह पहली बालिका हैं। भारतीय सेना में तैनात उनके पिता प्रताप सिंह टाकुली ने बताया कि वह अंडर 17 में खेलेंगी। उन्होंने पटियाला, पंजाब से प्रशिक्षण लिया। उनके पिता सेना में तलवारबाजी के प्रशिक्षक हैं। वह भी सेना की तरफ से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
