रुड़की- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने गए कुछ युवक लिफ्ट में फंस गए यही नहीं लिफ्ट में ऑक्सीजन की कमी से दो युवक वहीं बेहोश हो गए। जिनको आनन-फानन में किसी तरह बाहर निकाला गया इस मामले में पीड़ित ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सिनेमा हॉल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल हुआ यूं कि आमु निवासी युवक ने बताया कि वह शुक्रवार की रात को अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार रोड स्थित सिनेमा हॉल में फिल्म देखने गए थे। रात को करीब 12:00 बजे जब फिल्म देखने के बाद वह सिनेमा हॉल के लिफ्ट से नीचे आ रहे थे तो इस दौरान अचानक लिफ्ट बंद हो गई । काफी देर तक युवक लिफ्ट में फंसे रहे उन्होंने काफी मदद की गुहार लगाई लेकिन वहां कोई नहीं था। लिफ्ट के बाहर कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं था इस दौरान सांस लेने में आ रही कमी की वजह से दो युवक बेहोश होकर गिर भी गए। बाकी युवकों ने किसी तरह मोबाइल फोन करके बाहर से अपने दोस्तों से सहायता मकई जिसके बाद उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला गया और बेहोश युवकों को उपचार दिलाया गया। जिसके बाद उनकी हालत सामान्य हुई। वहीं इस मामले में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सिनेमा हॉल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई प्रबंध नहीं है लिहाजा कार्रवाई होनी चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
