उत्तराखंड: प्रेमजाल में फंसाकर दो सगी बहनों को ले जा रहा था गुड्डू , पुलिस ने पकड़ा तो निकला नवाब

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand Love Jihad: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लव जिहाद के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक और मामला सामने आया है ,नेपाली मूल की दो युवतियों को भगाकर ले जाने के प्रयास में त्यूणी पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया है। युवक का नाम नवाब उर्फ गुड्डू निवासी पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर है। और वह हिमाचल प्रदेश के गुमा नामक गांव में रहता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला उत्तरकाशी जिले के मोरी इलाके का है, यहां मुजफ्फरनगर के रहने वाले नवाब नाम के एक युवक ने गुड्डू बनकर दो सगी बहनों से ऑनलाइन गेमिंग के जरिए दोस्ती की, आरोपी युवक इन दोनों बहनों से 2 साल से दोस्ती चला रहा था और आरोपी ने अपना नाम गुड्डू बताया हुआ था।

ADVERTISEMENTS

गुरुवार को इस युवक ने दोनों सगी बहनों को आराकोट बुलाया, और आराकोट से यह युवक दोनों सगी बहनों को अपने साथ ले जा रहा था, इसी बीच परिवार वालों को भनक लग गई, परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने दोनों बहनों को मुंबई में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। परिवार वालों का कहना है कि युवक ने दोनों बहनों के साथ अश्लील चैट भी रिकॉर्ड किया, जिसको दिखाकर वह इनको ब्लैकमेल कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान

पुलिस युवक को गिरफ्तार कर मोरी ले आई है, पुलिस पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया है कि उसका नाम गुड्डू नहीं बल्कि नवाब है और वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, उसने अपनी असलियत छुपा कर दोनों बहनों को अपने जाल में फंसाया था। दोनों बहनें नेपाल मूल की हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें