उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी मिलम मार्ग पर स्युनी के पास सड़क निर्माण कार्य में ड्रिलिंग के दौरान अचानक चट्टान खिसक गई जिसके चलते 2 मजदूर चट्टान के नीचे दब गए जिसमें एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे मजदूर की हालत गंभीर है जिसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़े 👉.नैनीताल- चार साल की शादी, दो साल की बच्ची और अब दहेज हत्या का आरोप…

जानकारी के मुताबिक बुधवार को सड़क निर्माण कार्य में 2 ड्रिल ऑपरेटर चट्टान में ड्रिल कर रहे थे तो उसी समय चट्टान पूरी दरक गई और भारी पत्थर और बोल्डर गिरने लगे इस दौरान हादसे में हनुमान कुमार उम्र 22 वर्ष प्रदीप कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश और सुल्तानपुर यूपी दोनों दब गए। इस दौरान हादसा देख वहां अफरा-तफरी मच गई साथ ही मजदूरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मलबे के नीचे से निकाला।
घायल प्रदीप कुमार और हनुमान कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रदीप कुमार की मौत हो गई जबकि हनुमान कुमार को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद तत्काल जिला अस्पताल पिथौरागढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़े 👉. हल्द्वानी- इस तारीख से शुरू होगा कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, इनको लगेगी वैक्सीन
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 
